Newswahni

गले में फूल माला कंधे पर बिठाया फिर विजय जुलूस जेल से छूटते ही रेप आरोपी के स्वागत पर बवाल अखिलेश यादव ने…



Akhilesh Yadav Questions Shameful Celebration for Rape Accused: गाजियाबाद में एलएलबी की छात्रा से रेप का आरोपी और हिंदू युवा वाहिनी का पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति नौ महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आया तो उसके स्वागत में बाकायदा ‘जुलूस’ निकाला गया। जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने उसे माला पहनाई, कंधे पर बैठाया और फूलों की बारिश की। इसके बाद गाड़ियों का काफिला निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसे घोर निंदनीय बताया और प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा।

रेप आरोपी के स्वागत से भड़के अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘जिस अपनी वाहिनी की भूरी-भूरी प्रशंसा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने अभी हाल में ही की थी, उस वाहिनी के ‘बलात्कार के आरोपी’ एक बड़े पदाधिकारी की जमानत होने पर, जिस तरह उसका पुष्प वर्षा और माल्यार्पण से स्वागत हुआ है, उससे निंदनीय और कुछ नहीं हो सकता।’

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने आगे लिखा, ‘लगता है माननीय अगला चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने के लिए अपने पक्के समर्थकों को बाहर निकाल रहे हैं। अब कल को जमानत पर रिहा ये बलात्कार का आरोपी ‘महिला आरक्षण’ के समर्थन में नारे लगाते दिखेगा। यही ‘अधर्मी भाजपा’ और उनके आनुषंगिक संगठनों, वाहिनी व परिषद का मूल चरित्र है। घोर निंदनीय!’

8 अगस्त 2025 को मोदीनगर की रहने वाली एलएलबी छात्रा ने मुरादनगर थाने में सुशील प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद 11 अगस्त 2025 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अब नौ महीने बाद 17 मई को आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया है।

अब इस पूरे मामले पर डीसीपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top