Newswahni

सुवेंदु अधिकारी मर्डर केस को मिली बड़ी कामयाबी मुख्य शूटर राजकुमार सिंह मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार



CM Suvendu Adhikari PA Murder Case: सीबीआई ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी प्राप्त की है। पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने मुख्य शूटर राजकुमार सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को मुज्जफनगर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि CBI ने आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है और कल उसे कोलकाता की विशेष CBI अदालत में पेश करेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह से पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। इस मामले में मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। मिश्रा और मौर्य को बिहार के बक्सर से पकड़ा गया था। वहीं, राज सिंह को यूपी के बलिया से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बंगाल चुनाव के दो दिन बाद हुई थी घटना

गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या उस समय कर दी गई थी, जब पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत के दो दिन ही बीते थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। हमलावरों ने बेहद नजदीक से गोलीबारी कर रथ की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे। जांच के बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

रथ की हत्या के बाद सियासी घमासान

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में जमकर सियासी उथल-उथल देखा गया। इस घटना के बाद कई बीजेपी नेताओं ने रथ की हत्या को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से जोड़ा था। हालांकि, टीएमसी ने आरोपों को गलत बताया था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है कि कैसे इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top