Newswahni

सीएम पद संभालते ही एक्शन में सतीशन महिलाओं और आशा वर्कर्स को दी बड़ी सौगात बुजुर्गों के लिए लिया ये फैसला…



VD Satheesan Kerala New CM: वीडी सतीशन ने सोमवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के तुरंत बाद जनता को कई बड़ी सौगातें दे दीं। नई UDF सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और बुजुर्गों के लिए अलग विभाग बनाने जैसे अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और उनकी कैबिनेट के 20 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सत्ता संभालते ही सतीशन सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई और पहली ही बैठक में चुनावी वादों को अमल में लाने की शुरुआत कर दी।

महिलाओं के लिए फ्री KSRTC बस यात्रा

नई सरकार ने महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा देते हुए केरल राज्य सड़क परिवहन निगम यानी KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि यह योजना 15 जून से लागू हो सकती है।

बुजुर्गों के लिए बनेगा अलग विभाग

सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग सरकारी विभाग बनाने का भी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सतीशन ने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों के साथ कैसा व्यवहार करता है। 

आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को राहत

नई सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, प्री-प्राइमरी शिक्षकों, रसोइया कर्मचारियों और हेल्परों के मानदेय में भी 1,000 रुपये मासिक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

‘नव केरल यात्रा’ हमले की होगी SIT जांच

सरकार ने 2023 की ‘नव केरल यात्रा’ के दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं पर हुए कथित हमलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाने का भी फैसला लिया है। इसके साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर जल्द ही एक विस्तृत श्वेत पत्र (White Paper) जारी करने की घोषणा की गई है।

बता दें, UDF गठबंधन की सत्ता में वापसी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नितला ने इसे केरल की राजनीति का बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद जनता ने UDF पर भरोसा जताया है और सरकार पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह नई सरकार में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top