Newswahni

तेजस्वी परिवार में सबकी डिग्री चोरी की शिवहर पूर्व सांसद रमा देवी का आरोप कहा राहुल गांधी तेजस्वी एक ही थाली के चट्टे…




शिवहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद रमा देवी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी के परिवार पर ‘चोरी की डिग्री’ रखने और उन्हें बोलने की समझ न होने का आरोप लगाया। रमा देवी ने कहा, “तेजस्वी जी को बुद्धि नहीं है। बुद्धि पढ़ाई से आती है, लेकिन उनके घर में तो सबकी डिग्री चोरी की है। जब पिता और मां दोनों कम पढ़े-लिखे हों, तो बेटे को बुद्धि कहां से मिलेगी?” तेजस्वी में प्रशिक्षण की कमी स्पष्ट दिखती
उन्होंने आगे कहा कि घर में संस्कार होने पर ही अच्छा बोलने की ताकत मिलती है। बिहार ने उनके परिवार के शासनकाल में ‘जंगलराज से भी महा जंगलराज’ देखा है। पूर्व सांसद ने टिप्पणी की कि आज भी तेजस्वी में प्रशिक्षण की कमी स्पष्ट दिखती है। पूर्व सांसद ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ‘एक ही थाली के चट्टे-बट्टे’ बताया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को यह समझ नहीं है कि राजनीति में कहां और क्या बोलना चाहिए। रमा देवी के अनुसार, विपक्ष के नेताओं में अच्छे विचारों की कमी दिखती है, जबकि उन्हें सोच-समझकर बयान देना चाहिए। उन्होंने अंत में कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में ऐसे नेताओं को उचित जवाब देगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top