Newswahni

खगड़िया में भीषण सड़क हादसा ट्रक और ऑटो की टक्कर में एक नवजात समेत में की मौत कई लोग घायल…



Bihar: बिहार के खगड़िया जिले से सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में एक नवजात समेत में 7 की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

वहीं, हादसे में करीब चार लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मृतकों में दो माह का नवजात, एक महिला, एक बालक और अन्य पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

रिपोर्ट्स के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में नवजात समेत में 7 की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

तेज रफ्तार ने छीनी कई लोगों की जान

बताया जा रहा है कि ऑटो सवार लोग किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top