Newswahni

अयोध्या में होगा सपा का बड़ा हल्ला बोल सांसद अवधेश प्रसाद बोले लोगों को उजाड़ा गया किसानों की जमीन…



समाजवादी पार्टी अयोध्या में बड़ा हल्ला बोल की तैयारी में है। पार्टी 26 मई को अयोध्या जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद करेंगे। वो स्थानीय मुद्दों को लेकर योगी सरकार को घेरने की तैयारी में है। जनता की समस्या का समाधान नहीं होने पर इसे आंदोलन का रूप देकर व्यापक करने की तैयारी है।

समाजवादी पार्टी ने महंगाई, किसानों की जमीनों के जबरन अधिग्रहण, उचित मुआवजे की कमी और अयोध्या की स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है। पार्टी का आरोप है कि प्रदेश और देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है, वहीं किसानों और गरीबों की जमीनें जबरन छीनी जा रही हैं।

इन मुद्दों को लेकर सपा का हल्ला बोल

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘अयोध्या, जो मर्यादा पुरुषोतम राम की धरती है यहां पर जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं, लोगों को उजाड़ा गया है, किसानों की जमीन लेकर मुआवजा नहीं दिया गया। ऐसे गड्ढे खोद दिए गए हैं कि पानी भर जाए तो लोग डूब जाएंगे। पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और सफाई का भी बेहद खराब हाल है। स्ट्रीट लाइट गायब हो गई है। इन सभी मुद्दों को लेकर 26 मई को जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी।’
 

अवधेश प्रसाद ने आंदोलन की दी चेतावनी

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जनता की इन समस्याओं पर तुरंत ध्यान नहीं देती है तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है।

वहीं, प्रशासन भी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटा हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सतर्कता बरती जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top