Newswahni

आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा युवक मौत संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा बांका में टोटो चलाकर परिवार का करता था भरण…




बांका के समुखिया मोड़ में रविवार को आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैसा मंझियारा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल आम तोड़ने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का एकमात्र कमाने वाला था राहुल परिजनों ने बताया कि राहुल परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए। सभी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष कुमार ने बताया कि युवक की मौत आम के पेड़ से गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top