Newswahni

जहानाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में वर्षीय महिला की मौत परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया बोले दरवाजा अंदर से बंद…




जहानाबाद के कल्प थाना क्षेत्र के कामदो विगहा गांव में 65 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने घर में अकेली रहती थी। परिजनों ने चोरी के इरादे से हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रामदुलारी देवी के रूप में हुई है। उनके भतीजे ने बताया कि आज सुबह जब नौकरानी काम करने आई तो घर का दरवाजा नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उसने परिजनों को सूचना दी। बगल के घर की छत से घर में घुसे परिजनों ने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद वे बगल के घर की छत के रास्ते से रामदुलारी देवी के घर में घुसे। अंदर आंगन में रामदुलारी देवी का शव पड़ा मिला। मृतका के हाथ से चूड़ियां निकली हुई थीं और कुछ सामान भी बिखरा हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई है कि चोर चोरी के इरादे से घर में घुसे और विरोध करने पर रामदुलारी देवी की मारपीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसडीपीओ बोले-महिला घर में अकेली रहती थी एसडीपीओ ने आगे बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जांच टीम को बुलाया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही गांव वालों को महिला की मौत की खबर मिली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top