Newswahni

मुजफ्फरपुर में तीन जगहों पर से अधिक राउंड फायरिंग पुलिस ने कई खोखे किए बरामद दो बाइक भी की जब्त बदमाशों की हो…




मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अपराधियों ने तीन अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी की। करीब साढ़े तीन घंटे में 20 से अधिक राउंड फायरिंग की गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने इन घटनाओं के पीछे वर्चस्व या गैंगवार की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना रात करीब 10:30 बजे रसूलपुर में हुई। 10 से 15 हथियारबंद अपराधियों ने सीआरपीएफ जवान शुभनारायण राय के घर पर हमला कर 10 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। सूचना मिलने पर अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद किए। इसके लगभग एक घंटे बाद, रात करीब 11:30 बजे अपराधियों ने शेखपुर ढाब इलाके में 15 से 20 राउंड फायरिंग की। इस दौरान लगभग 20 अपराधी मौजूद थे। पुलिस को यहां से पांच खाली खोखे मिले हैं। तीसरी घटना देर रात करीब 2:00 बजे बैरिया इलाके में हुई। फायरिंग का कारण अभी क्लियर नहीं पुलिस ने इन घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की है। अहियापुर थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि शेखपुर ढाब निवासी रंजीत राय और रसूलपुर निवासी पूनम देवी के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से अपराधियों की एक स्कूटी और एक बुलेट बाइक भी जब्त की है। एसडीपीओ नगर-2 बिनीता सिन्हा ने कहा कि अहियापुर में 2 जगहों पर फायरिंग की पुष्टि हुई है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अंदेशा है कि फायरिंग करने वाले शातिर नशे में थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए सभी की पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top