![]()
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के सीवान के पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 के पास दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज स्पीड के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा टकराई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर के रहने वाले हैं। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। देखें,मौके से आई तस्वीरें… टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने और यातायात सामान्य करने में पुलिस को काफी समय लगा। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्राथमिक जांच में हादसे की बड़ी वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को खड़े ट्रेलर का अंदाजा नहीं लग सका, जिसके कारण कार सीधे पीछे से जा भिड़ी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और एक्सप्रेस-वे के सर्विलांस फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शुरू की जांच कंधरापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेलर सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और उसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कहा कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। महिला और दो बच्चियों की भी गई जान पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चियां शामिल हैं। सभी लोग बिहार के सीवान जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से पुलिस को मनीष श्रीवास्तव नाम की एक आईडी मिली है। इस पहचान पत्र में एक पता हरियाणा के फरीदाबाद का, जबकि दूसरा बिहार के सीवान जिले का दर्ज है। पुलिस जब फरीदाबाद वाले पते पर पहुंची, तो वहां घर पर ताला बंद मिला। इसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सीवान पुलिस से संपर्क किया है। क्रेन से हटानी पड़ी क्षतिग्रस्त कार हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वाहन की हालत ऐसी थी कि उसे सड़क से हटाने के लिए बड़ी क्रेन बुलानी पड़ी। जिस ट्रेलर से कार टकराई, उस पर राजस्थान का नंबर दर्ज है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ट्रेलर सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था और उसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और राहत टीम एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइलस्टोन पर खड़े ट्रेलर में एक स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई है। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस, सीओ सिटी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए मोर्चरी भिजवाया गया। मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्राथमिक जांच में हादसे की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। आशंका है कि चालक को हाईवे पर खड़े ट्रेलर का अंदाजा नहीं लग सका और कार सीधे पीछे से टकरा गई। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस फुटेज की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होते ही शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
Source link