Newswahni

तमिलनाडु में मंत्रियों को बांटे गए विभाग विजय के पास गृह मंत्रालय केए सेंगोत्तैयान बने वित्त मंत्री पूरी…



T.N. Cabinet portfolios: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सिफारिश पर राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के नए मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा कर दिया है। लोक भवन की ओर से शनिवार,16 मई 2026 को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने पास सार्वजनिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। 

वहीं, आधव अर्जुन-लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री, एन. आनंद -ग्रामीण विकास और जल संसाधन मंत्री, के.ए. सेंगोत्तैयन-वित्त मंत्री और आर. निर्मलकुमार-ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

CM विजय के पास कौन-कौन से मंत्रालय?

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने पास सार्वजनिक, सामान्य प्रशासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों का कल्याण, नगरपालिका प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति विभाग रखे हैं।

आधाव अर्जुना-लोक निर्माण (इमारतें, राजमार्ग और छोटे पोर्ट) और खेल विकास

डॉ. के.जी. अरुणराज-स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग

के.ए. सेंगोट्टैयन-वित्त, पेंशन और पेंशन भत्ता विभाग

पी. वेंकटरामनन-खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और मूल्य नियंत्रण (महंगाई नियंत्रण)

आर. निर्मल कुमार-ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री

राजमोहन-स्कूल शिक्षा, तमिल विकास, सूचना और प्रचार मंत्री

डॉ. टी.के. प्रभु-खनिज और खदान (माइनिंग) विभाग

सेल्वी एस. कीर्थना-उद्योग और निवेश प्रोत्साहन (इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) विभाग
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top