Newswahni

चांदपूरा पंचायत में डिजिटल जनगणना कार्य जारी घर घर पहुंच रहे प्रगणक मई तक पूरा करने का लक्ष्य…




बेगूसराय सदर प्रखंड की चांदपूरा पंचायत में जनगणना 2027 के पहले चरण का काम तेजी से जारी है। इस चरण में मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है। यह अभियान 2 मई को शुरू हुआ था और इसे 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शनिवार को वार्ड संख्या 1 और 2 सहित विभिन्न वार्डों में प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटाते दिखे। इस जनगणना कार्य में श्वेता कुमारी, अभिषेक कुमार, कामनी कुमारी, ध्रुव कुमार, आनंद कुमार, अभिमन्यु कुमार और कुणाल कुमार सहित सात कर्मियों को लगाया गया है। सर्वे के दौरान मकानों की दीवारों पर सीरियल नंबर और मकान संख्या भी अंकित की जा रही है। जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस माध्यम से संपन्न की जा रही है। एक मोबाइल ऐप के जरिए लगभग 34 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की जा रही है। इसमें मकान की स्थिति, शौचालय, पेयजल, बिजली, नल-जल योजना के साथ-साथ अन्य सामाजिक और आर्थिक जानकारियां शामिल हैं। प्रगणकों ने लोगों से सही और पूरी जानकारी देने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top