![]()
किशनगंज साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को ठगी गई राशि वापस दिलाई है। साइबर थाना, किशनगंज की सक्रियता और तकनीकी जांच के बाद पीड़ित के खाते से ठगी किए गए 37 हजार रुपए सफलतापूर्वक वापस कराए गए। पीड़ित व्यक्ति साइबर ठगों के झांसे में आ गया था। ठगों ने फोन कॉल और ऑनलाइन माध्यम से उसे भ्रमित कर उसके बैंक खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए थे। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर थाना, किशनगंज में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर थाना की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। साइबर पुलिस ने बैंकिंग ट्रांजैक्शन और डिजिटल माध्यमों की जांच की। उन्होंने संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई राशि लगातार प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी की गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से इस कार्रवाई में सफलता मिली। साइबर थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी या बैंकिंग जानकारी को साझा न करें। सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि जल्द कार्रवाई कर राशि को सुरक्षित कराया जा सके। पुलिस प्रशासन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आम लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
Source link