Newswahni

हथियार के साथ बदमाश धराए शो रूम पर फायरिंग का खुलासा



क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी छतौनी थाना की पुलिस ने बरियारपुर बाइपास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, पांच गोली, तीन मोबाइल, दो चाकू व एक ग्लैमर बाइक बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों में शहर के मिस्कॉट मुहल्ला का अभिषेक कुमार, दिलखुश कुमार व पिपरा थाना के मधुरापुर का अंकित सिंह है। बताया जाता है बरियारपुर बाइपास से अभिषेक व दिलखुश को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पीपरा के मधुरापुर में छापेमारी कर अंकित को गिरफ्तार कर कर लिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी से पिछले दिनों बैंक रोड में एक शो-रूम पर फायरिंग की घटना का भी खुलासा गया है। अभिषेक व दिलखुश की तलाश सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर वायरल मामले में भी थी। उन्होंने बताया कि गुरूवार रात सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बरियारपुर बाइपास के पास खड़े है, जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से पांच गोली व चाकू बरामद हुए। अंकित के बिछावन के नीचे से पिस्टल बरामद हुआ। जांच-पड़ताल व सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर शो-रूम पर फायरिंग की घटना का भी खुलासा हुआ। छापेमारी में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पासवान के अलावा सिपाही सुमित कुमार, मिथलेश कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। छतौनी थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top