![]()
मधेपुरा के सिंहेश्वर-गम्हरिया मुख्य मार्ग (SH-66) पर शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना भैरवपुर पुल से आगे उस समय हुई, जब ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ननिहाल जाने के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जजहट सबैला-10 निवासी दो युवक गुदर ऋषिदेव और सोनू कुमार शुक्रवार को बाइक से अपने ननिहाल जीवछपुर जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया की ओर से तेज गति में आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से साइड लेने के क्रम में बाइक असंतुलित हो गई और ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर में युवक का सिर ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गुदर ऋषिदेव सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही उसका सिर ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सदर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद गुदर ऋषिदेव को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक सोनू कुमार सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।
Source link