Newswahni

केमिकल से नोट दोगुना करने वाले गिरोह का पर्दाफाश अरेस्ट लाख से अधिक की राशि बरामद…




गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी में ‘केमिकल से नोट दोगुना’ करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 96 लाख से अधिक की राशि बरामद की है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को जादुई केमिकल का झांसा देकर विश्वास में लेता था और उन्हें नोटों को एक विशेष केमिकल के जरिए दोगुना करने का लालच देता था। अपराधी कागज के टुकड़ों पर केमिकल डालकर उन्हें असली नोट की तरह दिखाकर डेमो देते थे, जिससे कई लोग अपनी जीवन भर की कमाई इन ठगों के हवाले कर देते थे। छापेमारी में काले रंग के कागज के बंडल मिला बैकुंठपुर पुलिस को सिंहासिनी इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बड़ी धोखाधड़ी की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी के साथ-साथ वह केमिकल, काले रंग के कागज के बंडल और अन्य उपकरण भी जब्त किए, जिनका उपयोग ठगी के लिए किया जा रहा था। मामला दर्जकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों और राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अब उन लोगों का पता लगा रही है जो इस गिरोह के शिकार हुए हैं। सभी आठ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अंधविश्वास या ‘पैसा दोगुना’ करने वाले भ्रामक से बचें एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर, एसडीपीओ सिधवलिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बैकुंठपुर, सिधवलिया और मोहम्मदपुर की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी, जिसने रात्रि में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी अंधविश्वास या ‘पैसा दोगुना’ करने वाले भ्रामक दावों के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। मौके से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां, रसायन (केमिकल) और नोट गिनने की मशीन बरामद किया गया। बरामद नोट असली हैं या नकली, इसकी विशेषज्ञ जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top