
FIR Registered Against TMC MP Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती है। अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव से पहले भड़काऊ बयान देने, डीजे बजाने के बारे में टिप्पणी करने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान जारी करने के आरोप में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर उत्तर साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
अमित शाह के खिलाफ दिया था विवादित बयान
रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषणों के साथ-साथ चुनावी रैलियों में हिंसा भड़काने के आरोपों से भी जुड़ा है। पुलिस ने 5 धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। बिधाननगर साइबर पुलिस ने धारा 192, 196, 351(2), और 353(1)(c) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।
चुनावी रैलियों में डीजे और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनावी रैलियों में डीजे के इस्तेमाल और सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले को लेकर भी पुलिस ने 5 धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। माना जा रहा है कि सुवेंदु सरकार का यह एक्शन राज्य में कानून के शासन की वापसी का एक कड़ा संकेत है।