Newswahni

हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग दो कोच जलकर खाक



Hyderabad Jaipur Express:  हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग थ्री-टियर एसी कोच के B1 और B2 डिब्बों में लगी, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। आग किस वजह से लगी, अभी इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, आग लगने के कुछ ही मिनटों में दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन शाम 7 बजे नामपल्ली स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी। इसी दौरान कोचों से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते लपटें भीषण आग में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग में AC के दो कोच जलकर खाक गए हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन के कोचों से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें उठने लगीं और देखे ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय प्रभावित कोचों में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग पहुंच गई, जिसके बाद फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे दूसरे डिब्बों तक फैलने से रोक दिया। समय रहते आग पर काबू पाने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, अधिकारी जांच में जुट गए हैं कि आखिर आग कैसे लगी। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top