Newswahni

सभी अपराधियों की सरगना ममता बनर्जी उन्हें जेल में डालो कर रेप पीड़िता की मां का आरोप बेटी संग हुई घटना के लिए…



RG Kar Victim’s Mother: आरजी कर रेप-हत्या मामले की जांच में लापरवाही के आरोप में सुवेंदु सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। बंगाल सरकार के इस एक्शन पर पीड़िता की मां और बीजेपी नेता रत्ना देबनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रत्ना देबनाथ ने बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या का जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कॉलज के प्रशासन को ठहराया। साथ ही उन्होंने तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव पर बेटी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया।

सभी की सरगना ममता बनर्जी- रत्ना देबनाथ

रत्ना देबनाथ ने कहा, ‘यहां कई अपराधी हैं और उन सभी की सरगना ममता बनर्जी हैं। अगर उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया जाए, तो बाकी सभी अपराधियों के नाम भी सामने आ जाएंगे। जिन लोगों ने उस रात मेरी बेटी के साथ खाना खाया था, उनकी अभी तक कोई जांच नहीं हुई है।’

‘इस घटना के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार’

उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा, ‘जेल में सिर्फ प्रिंसिपल है। ममता बनर्जी समेत कॉलेज प्रशासन के सभी लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, हमारे तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम भी मेरी बेटी की हत्या में शामिल हैं।’

पूर्व कमिश्नर सहित 3 IPS अधिकारियों पर गिरी गाज

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा,  ‘आरजी कर घटना के संबंध में हमने खास तौर पर कोलकाता के CP विनीत कुमार गोयल और अन्य अधिकारियों जैसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस मामले को ठीक से न संभालने के भी आरोप हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके अलावा यह भी आरोप है कि दो अधिकारियों ने अभया के परिवार को पैसे देने की कोशिश की। अब, उस समय इस मामले से जुड़े सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top