Newswahni

Khagaria DM-SP Cycle To Office


खगड़िया जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नो व्हीकल डे” अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत, जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर समाहरणालय पहुंचे। जि

.

दरअसल, बिहार सरकार ने वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों और बढ़ती ईंधन खपत को देखते हुए सभी जिलों को मितव्ययिता और ईंधन संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसी के अनुपालन में खगड़िया जिलाधिकारी ने प्रत्येक शुक्रवार को जिले में “नो व्हीकल डे” घोषित किया है। इस संबंध में समाहरणालय, खगड़िया से आधिकारिक आदेश जारी कर सभी जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों को यथासंभव बिना मोटर वाहन के कार्यालय आने का निर्देश दिया गया था।

DM-SP साइकिल से समाहरणालय पहुंचे

शुक्रवार सुबह जब जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार साइकिल से समाहरणालय पहुंचे, तो लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। अधिकारियों ने इस पहल के माध्यम से आम लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि छोटे-छोटे प्रयासों से ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। दोनों अधिकारियों ने सादगी और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकारी अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने का संदेश दिया।

बेहद जरुरी कामों के निपटारे में गाड़ियों के उपयोग की अनुमति होगी

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रत्येक शुक्रवार को सभी सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मचारी यथासंभव साइकिल अथवा पैदल कार्यालय आएंगे। केवल विधि-व्यवस्था संधारण, आपदा प्रबंधन अथवा अन्य अत्यावश्यक सरकारी कार्यों के निष्पादन हेतु ही वाहनों के उपयोग की अनुमति होगी।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल पेट्रोल एवं डीजल की खपत में कमी आएगी, बल्कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही, लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और साइकिल चलाने की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top