![]()
किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र से एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित बयान पर 13 जनवरी को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पड़ोस में रहने से हुई पहचान दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। पड़ोस में रहने के कारण दोनों के बीच जान-पहचान हुई, जिसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी युवक ने युवती से शादी करने की बातें शुरू कर दी और भरोसा जीतने की कोशिश करता रहा। शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि 9 दिसंबर को आरोपी युवक अचानक उसके घर आया। इसके बाद वह उसे घर के पास ही एक स्थान पर ले गया, जहां शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद शादी का दिया झूठा आश्वासन घटना के बाद आरोपी युवक ने पीड़िता को यह कहकर चुप कराया कि वह उससे शादी करेगा। पीड़िता उसके आश्वासन पर भरोसा करती रही। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पंचायती भी हुई, नहीं निकला कोई हल आरोपी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद मामला गांव तक पहुंचा। पीड़िता और उसके परिवार की ओर से गांव में पंचायती भी करवाई गई, लेकिन वहां भी कोई समाधान नहीं निकल सका। आरोपी पक्ष की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। थक-हारकर महिला थाना पहुंची पीड़िता परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई स्तर पर न्याय पाने का प्रयास किया, लेकिन जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली तो अंततः पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। महिला थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शुरू किया अनुसंधान महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link