Newswahni

शेखपुरा में लापता नौवीं की छात्रा डेढ़ माह बाद मिली बॉयफ्रेंड के साथ चेन्नई गई थी कोर्ट में दर्ज हुआ बयान लड़का अब…




शेखपुरा में मेहूस थाना पुलिस ने गुरुवार को एक नौवीं कक्षा की छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस की दबिश के बाद 15 वर्षीय छात्रा को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। मेहूस थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा डेढ़ माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हो गई थी। लापता बालिका के पिता ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव निवासी टुनटुन साव के पुत्र अमन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। 6 महीने पहले प्रेम संबंध शुरू हुआ था
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक छात्रा को अगवा कर चेन्नई ले गया था। वहां वह उसे अपनी पत्नी के रूप में एक किराए के मकान में रखे हुए था। पुलिस जांच में सामने आया कि बालिका प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ घर से फरार हुई थी। उन्होंने बताया कि बरामद बालिका का ननिहाल और आरोपी युवक का ननिहाल एक ही गांव में आस-पड़ोस में था। करीब छह माह पहले युवक और लड़की के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ था, जिसके बाद वे मोबाइल पर बातचीत करते रहते थे। पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने पर युवक ने लड़की को उसके घर पहुंचा दिया। लड़की के घर पहुंचने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण के इस मामले में आरोपी युवक अमन कुमार अभी भी फरार है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top