Newswahni

बनते ही विजय का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दो फीसदी बढ़ाया महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा…



Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते (DA) में दो फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया। यह बेहतरीन तोहफा मुख्यमंत्री बनने के चंद दिनों में ही दे दिया।

अधिकारी बयान में कहा गया कि सरकारी अधिकारियों और शिक्षकों के लिए वर्तमान में 58 प्रतिशत चल रहे महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया कि महंगाई भत्ता 01.01.2026 से लागू होगा। विजय ने ‘कलैग्नार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना को लेकर महिलाओं को भी जल्द किस्त जारी करने का भी ऐलान किया।

विजय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि अब DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आगे कहा गया कि सरकार आवश्यक अतिरिक्त धनराशि भी आवंटित करेगी।

सीएम विजय के हवाले से जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि ‘कलैग्नार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना के तहत  महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाते हैं। सीएम विजय ने निर्देश दिया है कि इस योजना के तहत मई महीने की 1000 रुपये की किस्त जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा कर दी जाएगी। आपको बता दें कि विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह की सहायता देने का वादा किया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top