![]()
गोपालगंज में घर से फरार एक प्रेमी जोड़े को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पकड़ा गया। दोनों को स्वास्थ्य कर्मी ने एक बेड पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया। जिसके बाद डायल 112 की टीम को इसकी सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है। पूछताछ में दोनों की पहचान पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र निवासी गुरमीत कुमार(21) और उसी गांव की 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई। वे बीते 7 मई से अपने घरों से फरार थे। प्रेमी जोड़े ने बताया कि वे पिछले करीब ढाई साल से प्रेम संबंध में थे और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया था। पिता ने अपहरण का मामला कराया दर्ज युवती के लापता होने के बाद उसके पिता ने स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस तभी से दोनों की तलाश कर रही थी। डायल 112 के कर्मी अनिल वर्मा ने बताया कि उन्हें सदर अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में एक प्रेमी जोड़े के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूर्वी चंपारण पुलिस से संपर्क किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर पूछताक्ष की गई साथ ही दोनो को नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
हॉस्पिटल के बेड पर साथ मिले दोनों उन्होंने बताया कि पहले कुछ होटलों में रहने के लिए दोनों गए थे, लेकिन हर जगह पैसे ज्यादा मांगे जा रहे थे। वहीं इन दोनों के पास उतने पैसे नहीं थे। इस बीच प्रेमिका के पैर में चोट लग गई। युवक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान दोनों एक बेड पर चारों ओर से लगे पर्दे को घेर कर सो रहे थे। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को शक हुआ और पर्दे को हटाकर जब देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दोनों साथ रहना चाहते है और शादी करना चाहते है। साथ ही दोनों दिल्ली जाने का प्लान बना रहे थे। वे लोग कोर्ट मैरिज करने वाले है। दोनों अलग-अलग समुदाय के है, जिसके कारण इस रिश्ते को कोई स्वीकार नहीं कर रहा था। लड़की का कहना है कि उसके परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
Source link