Newswahni

दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए बनाया जा रहा दबाव भगवंत मान का पर बड़ा आरोप कहा मैनेजर पर गोली चलाना…



CM Bhagwant Mann Attack on BJP: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिलजीत पर राजनीति में आने का दबाव बना रही है। उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल, फेमस सिंगर ने हाल ही में एक पंजाबी अखबार का आर्टिकल रीशेयर किया, जिस पर लिखा था कि क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब का नया राजनीतिक चेहरा बन सकते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कभी भी नहीं। मेरा काम एंटरटेनमेंट करना है। मैं अपनी फील्ड में बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत शुक्रिया।

इस बीच अब दिलजीत दोसांझ के मैनेज गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग का मामला सामने आया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग का दावा किया। इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

दिलजीत पर दबाव डाल रही बीजेपी- मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से यह सुनने में आ रहा था कि भाजपा, दिलजीत (दोसांझ) पर राजनीति में आने का दबाव डाल रही है। जब से तमिलनाडु में एक्टर विजय की जीत हुई है, इन्हें लगने लगा है कि नेताओं को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जो फेमस पर्सनैलिटी है उन्हें आगे ले आते हैं। दिलजीत ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह एक कलाकार हैं और अपने काम का आनंद लेते हैं। इसके बाद, (दबाव बनाने के) दूसरे तरीके भी हैं, जैसे किसी के मैनेजर पर गोली चलाना, या किसी अन्य ने जिम्मेदारी ले ली वगैरह।

‘किसी के कंधे पर बंदूक रखकर न चलाए बीजेपी’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह की डराने की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। एक आर्टिस्ट को आर्टिस्ट के तौर पर एंटरटेनमेंट का काम करना चाहिए, न कि वे किसी के लिए मोहरा बने या कोई उनके कंधे पर बंदूक रखकर चलाए।’

AAP नेताओं के शह के चलते हो रहे हमले- BJP

इस मुद्दे पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, ‘ये आम आदमी पार्टी का कितना दिवालियापन है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर गोली चली है उस पर कहते है कि वो भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। सच ये है कि ये जितना कुछ हो रहा है वो AAP के नेताओं के शह के चलते हो रहे हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top