Newswahni

मिनट के अंतराल में वृद्ध दंपति का निधन पूर्णिया में हृदय विदारक घटना पति के अंतिम दर्शन कर पत्नी ने भी त्यागे प्राण…




पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत गढ़िया बलवा पंचायत के राजवाड़ा गढ़िया विष्णुपुर गांव में एक वृद्ध दंपति का 20 मिनट के अंतराल में निधन हो गया। गांव निवासी 80 वर्षीय वेदानंद यादव और उनकी 75 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी ने एक के बाद एक अंतिम सांस ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वेदानंद यादव के निधन की खबर मिलते ही उनकी पत्नी मनोरमा देवी उन्हें देखने पहुंचीं। पति के अंतिम दर्शन करते ही उन्हें गहरा सदमा लगा और कुछ ही मिनटों में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण मृतक वेदानंद यादव गढ़िया बलवा पंचायत के पूर्व मुखिया राम यादव के बड़े भाई थे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। सैकड़ों ग्रामीणों ने दोनों के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुखिया राम यादव और श्रीनगर प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति बृजकिशोर यादव उर्फ मंटू यादव ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़े भाई और भाभी का इस तरह एक साथ निधन होना परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ग्रामीण बोले- पति-पत्नी के बीच गहरा प्रेम और आत्मीय संबंध था दंपति अपने पीछे एक पुत्र मिथलेश कुमार यादव और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच गहरा प्रेम और आत्मीय संबंध था। दोनों का एक साथ दुनिया छोड़ जाना गांव के लोगों को भावुक कर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना लंबे समय तक लोगों के जहन में बनी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top