Newswahni

अखिलेश यादव के छोटे भाई और नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई लखनऊ के सिविल अस्पताल में तोड़ा…



लखनऊ के सिविल अस्पताल में अखिलेश यादव के छोटे भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत की खबर से देशभर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वो 38 साल के थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक को आज सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन दुख की बात है कि वहां पहुंचने पर उन्हें ‘मृत’ घोषित कर दिया गया।

मौत के सही कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट जारी होने के बाद ही मौत के अंतिम कारण का पता चल पाएगा।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इसके अलावा, कुछ वक्त पहले भी उन्हें मेदांता में भर्ती किया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह 6 बजे उन्हें सिविल हस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हॉस्पिटल लाने से एक घंटा पहले हो चुकी थी। 

प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था।  प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम के मालिक थे।  प्रतीक ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।

38 वर्षीय प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। इस नाते वह अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष हैं। दोनों के बीच काफी वक्त से विवाद भी चल रहा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top