Newswahni

जेसीबी बाइक से टकराई साल की बच्ची की मौत मां पिता और बहन के साथ नानी घर जा रही थी हादसे में तीन…




भोजपुर में मंगलवार को जेसीबी और बाइक की टक्कर में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि मृतका के पिता, मां और बहन समेत 3 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा कि मृत बच्ची बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली निवासी बिंदेश्वरी साह की 7 साल की बेटी दीक्षा कुमारी है। घायलों में पिता बिंदेश्वरी साह, मां अनीता देवी और बहन रिचा कुमारी शामिल है। परिजन प्रेम कुमार ने बताया कि दीक्षा अपने मां-पिता और बहन के साथ डिहोपुर गांव अपने ननिहाल शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी बीच शिवपुर बाल के पास गिट्टी उठाने के दौरान जब जेसीबी बैक हुई तो बाइक से टकरा गई। घटना धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर बाल के पास की है। 2 भाई-बहन में छोटी थी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने 2 भाई और 2 बहन में छोटी थी। उसके परिवार में मां अनीता देवी और भाई हिमांशु कुमार, विशाल कुमार और एक बहन रिचा कुमारी है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में मातम है। घटना के बाद मां अनिता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top