Newswahni

युद्ध को लेकर दुनिया में फिर बढ़ी टेंशन ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी कहा फिर हमला किया तो हम यूरेनियम को…



मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल सीजफायर जारी है, लेकिन इसकी स्थिरता पर सवाल लगातार उठ रहे हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर झुकने को तैयार नहीं है। हाल ही में ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को शांति प्रस्ताव के कुछ अहम पॉइंट्स भेजे थे, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन्हें साफ तौर पर ठुकरा दिया। बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर अमेरिका की धमकी का ईरान ने जवाब देते हुए कहा कि अब अगर फिर हमला तो इसका परिणाम खतरनाक हो सकता है।  

ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि कोई भी ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडारों के पास पहुंचा तो अमेरिका उसे उड़ा देगा। अब ट्रंप की धमकी का ईरान ने जवाब दिया है। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने मंगलवार को अमेरिका को बड़ी चेतावनी दे डाली।

ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी

इब्राहिम रेजाई ने X पोस्ट में लिखा, “अगर दोबारा हमला हुआ तो ईरान 90 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन भी कर सकता है। इस पर संसद में समीक्षा की जाएगी।”  रेजाई ने अपने पोस्ट में अमेरिका और इजराइल का नाम लिया बिना ही दोनों देशों को बड़ी चेतावनी दे डाली।

विशेषज्ञों के अनुसार 90 प्रतिशत स्तर पर संवर्धित यूरेनियम को परमाणु हथियार बनाने के योग्य माना जाता है। हालांकि, पिछले जून में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि 12 दिनों तक चले युद्ध में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जिससे उसकी यूरेनियम संवर्धन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका की नजर

हालांकि, ईरान के पास मौजूद लगभग 400 किलोग्राम 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम का क्या हुआ, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच विवाद जारी है। बता दें कि ईरान के परमाणु प्रोग्राम को लेकर ही 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया था। फिलहाल दोनों देशों की बीच युद्धविराम है और ईरान लगातार इस बात पर जोर देता आ रहा है कि परमाणु कार्यक्रम रखना उसका मौलिक अधिकार है। वहीं, अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद करने और देश के लगभग 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम को सौंपने की मांग कर रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top