![]()
शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड स्थित नयागांव पश्चिमी पंचायत के नयागांव बाजार में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने इस शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने लोगों से अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में पेंशन, इंदिरा आवास, बिजली बिल, जमीन नापी, जमीनी विवाद और नल-जल योजना सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जुड़े आवेदन स्वीकार किए गए। अधिकारियों ने लोगों को नियमानुसार सभी मामलों के समाधान का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार और अन्य पंचायत स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय मुखिया शमा परवीन के पति एवं मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना शेख और दीपक मिश्रा सहित अन्य लोगों ने डीएम और एसपी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
Source link