Newswahni

बीडीओ ने जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया बेगूसराय सदर में हाउस लिस्टिंग प्रगति की समीक्षा की…




बेगूसराय जिले में प्रशासन जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रवि शंकर कुमार ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर चल रहे जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हाउस लिस्टिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, बीडीओ ने पंचायतों में कार्यरत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से घर-घर चल रहे सर्वेक्षण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कई वार्डों में पहुंचकर कार्य की स्थिति का जायजा लिया और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान, कुछ क्षेत्रों में प्रगणकों को तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियों का सामना करने की बात सामने आई। इस पर बीडीओ ने मौके पर मौजूद फील्ड ट्रेनरों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्य के दौरान किसी भी परेशानी पर तुरंत संबंधित पर्यवेक्षक और फील्ड ट्रेनर से संपर्क करें। बीडीओ रवि शंकर कुमार ने बताया कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि हाउस लिस्टिंग के दौरान प्रत्येक परिवार का सही और अद्यतन विवरण दर्ज किया जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए सावधानीपूर्वक कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही, आम लोगों से भी जनगणना कार्य में सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। प्रखंड प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनगणना 2027 को लेकर सभी पंचायतों में लगातार निगरानी और मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य समय पर पूरा हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top