Newswahni

वर्क फ्रॉम होम करें संयम से इस्तेमाल पेट्रोल डीजल संकट के बीच मोदी ने देशवासियों से की खास अपील जानें कोरोना काल का…



पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से खास अपील की है। पीएम मोदी ने देश की जनता से पेट्रोलियम उत्पादों के संयमित उपयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस का केवल आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल करना समय की मांग है, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों को भी कम किया जा सकेगा।

रविवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों का संयमित तरीके से उपयोग करना जरूरी है, क्योंकि हमारे पास बड़े-बेड़े तेल कुएं नहीं है। हम पेट्रोल, डीजल, गैस के लिए पूरी तरह दूसरे देश पर निर्भर होना पड़ता हैं। ऐसे में आयातित पेट्रोलियम का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए।’

पीएम मोदी ने की देशवासियों से ये अपील

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से खास अपील की। उन्होंने कहा, ‘दोस्तों, जब सप्लाई चेन संकट में बनी रहती है, तो हम चाहे जो भी कदम उठा लें, मुश्किलें बढ़ती ही हैं। इसलिए, अब हमें देश और भारत माता को सबसे पहले रखते हुए, एकजुट होकर लड़ना होगा। हमें यह याद रखना चाहिए कि देशभक्ति का मतलब सिर्फ देश के लिए जान देना ही नहीं है। देश के लिए जीना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना भी देशभक्ति है।’

कोराना काल का जिक्र कर कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कोराना काल का जिक्र करते हुए उस दौरान अपनाई गई व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘हमने कोरोना के समय में वर्क फ्रॉम होम किया, ऑनलाइन मीटिंग्स की, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। ऐसी अनेक व्यवस्थाएं विकसित कीं और हमें आदत भी हो गई थी। आज समय की मांग है कि उन व्यवस्थाओं को हम फिर से शुरू करें। यह देशहित के लिए अच्छा होगा।’

पीएम मोदी ने मेट्रो सिटी के लोगों से की ये अपील

पीएम मोदी ने कहा, ‘वैश्विक संकट के इस दौर में, हमें कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए एक संकल्प लेना होगा और उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना होगा। एक बड़ा संकल्प है पेट्रोल और डीजल का कम से कम इस्तेमाल करना। हमें पेट्रोल और डीजल के अपने इस्तेमाल पर लगाम लगानी चाहिए। जिन शहरों में मेट्रो लाइनें हैं, वहां हमें केवल मेट्रो से ही यात्रा करने का निर्णय लेना चाहिए। जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं, उन्हें उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिएना चाहिए। जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं, उन्हें उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top