Newswahni

अच्छाई सच्चाई और विश्वास की जीत चुनाव में की बादशाहत पर पवन सिंह का पहला रिएक्शन किया था धुआंधार प्रचार…



Republic Bharat Sangam 2026: महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका के लिए हुए चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया। राज्य के 29 में 23 नगर निगमों में बीजेपी गठबंधन आगे है। मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक में गठबंधन को बड़ी बढ़त हासिल है। बीजेपी ने मुंबई पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमा लिया है और 45 साल में पहली बार बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

प्रदेश के सभी निगमों में सबसे अहम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) है। बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 118 सीटें मिलती दिख रही है। बीएमसी के नतीजों पर पावर स्‍टार पवन सिंह का पहला रिएक्‍शन सामने आया है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के शुक्रवार को हुए ‘संगम- साहित्य, सुर और शक्ति’ समिट में आए पवन सिंह ने इसे अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की जीत बताया। आपको बता दें कि बीएमसी चुनाव में पवन सिंह ने धुआंधार प्रचार किया था

एक्‍टर नहीं होते तो क्या होते? पवन सिंह ने दिया जवाब

पवन सिंह से जब समिट के दौरान पूछा गया कि वो एक्टर या सिंगर नहीं होते तो क्या होते। इसके जवाब में पावर स्टार ने कहा कि ‘वो किसान होते’। इसके अलावा उन्होंने और भी कई रोचक सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिंग से ज्यादा उन्हें सिंगिंग पसंद है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऊपर वो भोजपुरी इंडस्ट्री को तरजीह देंगे।

पवन सिंह का सबसे यादगार गीत

रैपिड फायर राउंड के दौरान पवन सिंह ने अपना सबसे यादगार गीत भी बताया है जो है ‘हमनी के छोड़ी के नगरिया ए माई’। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि भक्ति, रोमांटिक और पावर पैक्ड गानों में से उन्हें सबसे ज्यादा भक्तिमय गाने गाना पसंद है। जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए क्या ज्यादा स्पेशल है- पहला प्यार या पहला गाना तो उन्होंने ‘गाना’ सुना। बाकी पवन ने ये भी बताया कि वो फ्लॉप फिल्मों से डरते हैं, फ्लॉप गानों से या सोशल मीडिया ट्रोलिंग से तो सिंगर ने कहा कि ‘वो सबसे ज्यादा अपनी मां से डरते हैं’।

पवन सिंह से जब समिट के दौरान पूछा गया कि वो एक्टर या सिंगर नहीं होते तो क्या होते। इसके जवाब में पावर स्टार ने कहा कि ‘वो किसान होते’। इसके अलावा उन्होंने और भी कई रोचक सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिंग से ज्यादा उन्हें सिंगिंग पसंद है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऊपर वो भोजपुरी इंडस्ट्री को तरजीह देंगे।

‘संगम’ को कामयाब बनाने में कई स्पॉन्सर आगे आए हैं, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top