Newswahni

बक्सर कोर्ट कार्यों में लापरवाही पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण कहा आगे भी होगी कठोर प्रक्रिया…




बक्सर पुलिस प्रशासन ने न्यायालय संबंधी कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने वाले 42 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बक्सर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में कार्यरत कर्मियों पर की गई है। केस डायरी उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा मांगे गए कांड डायरी और संबंधित प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके साथ ही, न्यायालयीन कार्यों के निष्पादन में उदासीनता बरतने के मामले भी सामने आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बक्सर ने इसकी समीक्षा कराई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और शाखाओं में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मी न्यायालय संबंधी कार्यों के प्रति गंभीर नहीं थे। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से मांगा जवाब कोर्ट से संबंधित दस्तावेज समय पर प्रस्तुत नहीं किए जा रहे थे, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समयावधि के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध और भी कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यों के प्रति सजग रहने का स्पष्ट संदेश बक्सर पुलिस की इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के इस सख्त रुख से विभाग में हड़कंप की स्थिति है और अन्य कर्मियों को भी अपने कार्यों के प्रति सजग रहने का स्पष्ट संदेश मिला है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि न्यायालयीन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top