Newswahni

मुख्यधारा में बच्चियों को लाने के लिए पुलिस की पहल पटना में सेकंड चांस प्रोग्राम में बच्चियों को किया प्रोत्साहित अधिकारी रहे मौजूद…




पढ़ाई छोड़कर समाज में इधर-उधर भटक चुकी बच्चियों को मुख्य धारा में लाने के लिए पटना पुलिस की ओर से सेकंड चांस प्रोग्राम के तहत उनसे इंटरेक्ट किया। इस दौरान बच्चियों से महिला अधिकारियों ने बातचीत कर के सुनहरे भविष्य के लिए उत्साहित किया। शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। कार्यक्रम में पटना जोनल IG जितेंद्र राणा, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा समेत अन्य दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे। पटना जोनल IG बोले- बच्चियों को कराएंगे मैट्रिक पटना जोनल IG जितेंद्र ने कहा कि सेकेंड चांस प्रोग्राम के तहत पटना पुलिस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें ऐसी बच्चियां, जिसने किसी भी कारणवश पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्हें पढ़ाकर संस्थान “प्रथम” के द्वारा 10वीं का एग्जाम दिलाया जा रहा है। जो बहुत ही बेहतरीन है। अभी बच्चियों का एग्जाम खत्म हुआ है। आज वह सभी आई हैं। उनके साथ हमारी पटना पुलिस की महिला इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, SDPO, SP ने पढ़ाई और जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर इंटरेक्ट कर के आगे बढ़ने की प्रेरणा दी हैं। जीवन के वास्तविक पहलू से अवगत कराया है। साइबर सिक्योरिटी से संबंधित पहलुओं पर सेंस्टाइज किया गया है। आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्हें प्रेरणा भी दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top