
UP Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की निगाहें पूरी तरह से उत्तर प्रदेश पर है। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार देर शाम जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल से समय मांगेंगे। इसे लेकर लखनऊ में राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार योगी सरकार में करीब 6-7 नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना हैं।
नए चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और जातीय संतुलन बनाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में दो ब्राह्मण, दो पिछड़ा वर्ग, एक दलित और एक महिला चेहरे को शामिल किया जा सकता है। बीजेपी की कोशिश है कि सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर चुनाव से पहले मजबूत संदेश दिया जाए।
यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर गंभीर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर बेहद गंभीर है। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि उनके मंत्रिमंडल में अभी छह से सात नए चेहरों के साथ विस्तार संभावित है।
योगी मंत्रिमंडल विस्तार में संभावित नाम