Newswahni

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र की मौत गोपालगंज में सड़क किनारे मिला शव परिजन बोले बाइक से निकला था नहीं लौटा…




गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका शव खजूरिया रोड, बराहिमा के पास सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव निवासी लोरेक यादव के बेटे सुजीत कुमार के रूप में हुई है। लावारिस अवस्था में पड़ा मिला था शव सुजीत कुमार का शव बराहिमा के समीप खजूरिया रोड पर लावारिस अवस्था में पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान सुजीत के रूप में की और उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने घटना के बाद हत्या की आशंका जताई है। बीए का छात्र था, सुबह दौड़ लगाने जाता परिजनों के अनुसार, सुजीत सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था। वह बीए का छात्र था और पिछले काफी समय से सेना भर्ती के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। वह प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाने और अभ्यास के लिए घर से निकलता था। परिजनों ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुजीत अपने दो भाइयों में बड़ा था। केस दर्ज कर जांच शुरू,संदिग्धों से पूछताछ पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सड़क दुर्घटना है या किसी रंजिश के चलते की गई हत्या। परिजनों के बयानों के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी भी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top