Newswahni

एकड़ में बन रहा सोनपुर एयरपोर्ट मध्य भारत का हब बनेगा




सोनपुर में 4200 एकड़ में एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इसका निर्णय कैबिनेट की बैठक में हुआ है। इस संबंध में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य था। यह छपरा और पटना ही नहीं, बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यह मध्य भारत का हब बनेगा और आर्थिक बदलाव का कारण साबित होगा। यह हवाईअड्डा 30 मिलियन आबादी वाला होगा। प्रेसवार्ता में सांसद ने बताया कि ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा कई सड़क मार्गों से जुड़ा है। इनमें कई सड़कों का निर्माण अभी शुरू है या होने वाला है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की स्वीकृति 2020 में ही दे दी गई थी। लेकिन ठोस नीति बनाने के कारण एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में कुछ देर हुई। राज्य सरकार ने किसानों के हितों के लिए रियल स्टेट द्वारा जमीन की दी जा रही कीमत से पांच गुना अधिक मूल्य तय किया है। इससे किसानों को भी फायदा होगा। एयरपोर्ट निर्माण के बाद यहां एविएशन ट्रेनिंग की संभावना बढ़ेगी। इससे उत्तर-पूर्व भारत, भूटान, नेपाल, पश्चिम बंगाल में आवाजाही आसान होगी। इस एयरपोर्ट से यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर, विधायक कृष्ण सिंह मंटू, छोटी कुमारी और दानिश इकबाल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top