Newswahni

रिटर्न दे चुकी जल्द करेगी डिविडेंड का ऐलान इस दिन होगी बोर्ड मीटिंग


टाटा ग्रुप की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस देने वाली कंपनी नेल्को लिमिटेड ने बताया है कि उसकी अगली बोर्ड मीटिंग 24 अप्रैल 2025 को होने जा रही है। इस दिन कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तिमाही और सालाना नतीजों को मंजूरी देंगे। कंपनी ने ये जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है।

नेल्को ने बताया कि इस दिन बोर्ड यह देखेगा कि कंपनी ने तिमाही और पूरे साल में कितना कमाया और कितना खर्च किया। कंपनी के अकेले कामकाज (स्टैंडअलोन) और पूरे ग्रुप के कामकाज (कंसॉलिडेटेड) का हिसाब पेश किया जाएगा। ये नतीजे 31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए होंगे।

डिविडेंड देने पर भी होगी बात

नेल्को ने यह भी कहा है कि बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। अगर बोर्ड को लगेगा कि कंपनी की हालत ठीक है, तो वह शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान कर सकती है। पिछले कुछ सालों में नेल्को ने हर साल डिविडेंड दिया है। साल 2024 में ₹2.20 प्रति शेयर, 2023 में ₹2, 2022 में ₹1.80 और 2021 में ₹1.20 का डिविडेंड दिया गया था। यानी कंपनी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

क्या हाल है नेल्को के शेयर का?

बुधवार को दोपहर 02:08 बजे नेल्को का शेयर ₹907.65 पर था जो 0.65% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। पिछले एक महीने में इसके शेयर 17% तक टूट चुके हैं। तीन महीने में 21% और छह महीने में 9% की गिरावट आई है। हालांकि, अगर किसी ने लंबे समय तक निवेश किया हो, तो उसे अच्छा मुनाफा मिला है। एक साल में नेल्को के शेयर ने 20% का रिटर्न दिया है। दो साल में 70%, तीन साल में 23% और पांच साल में 348% का जबरदस्त रिटर्न मिला है।


First Published – April 16, 2025 | 2:58 PM IST



संबंधित पोस्ट





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top