Newswahni

23,997 Candidates, 13 Centers Jan 18-21



कैमूर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) प्रारंभिक लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग में दी गई।

.

परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भभुआ मुख्यालय में 10 और मोहनिया अनुमंडल में 3 केंद्र शामिल हैं। इस परीक्षा में 23,997 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

200 गज के दायरे में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित

परीक्षा को नकल मुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 गज के दायरे में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाना पूरी तरह वर्जित किया गया है।

प्रत्येक केंद्र पर वीडियोग्राफी, डिजिटल बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान और फोटो), सघन तलाशी (HHMD सहित) और जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (रिपोर्टिंग 08:30 बजे) तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक (रिपोर्टिंग 01:00 बजे) चलेगी। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था किया गया मजबूत

परीक्षा संचालन के लिए 13 स्टैटिक, 7 जोनल और 3 उड़नदस्ता दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। जिला पदाधिकारी को संयोजक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिला पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनियमितता पाए जाने पर बिहार लोक परीक्षा अधिनियम, 2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top