Newswahni

हिंदुओं की एकजुटता जरूरी हनुमान चालीसा केंद्र बन रहे मुजफ्फरपुर पहुंचे हिंदू परिषद अध्यक्ष तोगड़िया हिंदुओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर किया…




मुजफ्फरपुर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया पहुंचे। उनके आगमन पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। डॉ. तोगड़िया ने बताया कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए देशभर में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर हर मंगलवार-शनिवार को हिंदू समाज के लोग एकजुट होकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इन केंद्रों का लक्ष्य पूरे देश में विस्तार करना है, जहां स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने हिंदुओं की सहायता के लिए देशभर में हिंदू हेल्पलाइन 02066803300 नंबर जारी किया है। ये हेल्पलाइन सभी प्रांतों में संचालित है। संकट या आवश्यकता की स्थिति में हिंदू समाज को सहायता करेगी।

सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता की आवश्यकता पर दिया जोर डॉ. तोगड़ियां के आगमन पर कार्यक्रम खबड़ा मंदिर के पास स्थित लव शर्मा लेन में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. तोगड़िया का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच अलग-अलग समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजक लव शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता-स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी अपने विचार साझा किए। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top