Newswahni

हाजीपुर गैंग पर अपहरण का शक पुलिस की दो टीमें बिहार रवाना




आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के उपाध्यक्ष उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण के तार बिहार से जुड़ रहे हैं। इसमें हाजीपुर गैंग की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच तेज करते हुए दो टीमों को बिहार रवाना कर दिया है। वहीं स्थानीय इनपुट के आधार पर एसआईटी ने गुरुवार शाम जेम्को से खट्‌टा बबलू को हिरासत में लिया है। यह उस गैंग के संपर्क में बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस दुबई में छिपे धनबाद के अपराधी प्रिंस खान गिरोह को भी टटोल रही है। जांच में पता चला है कि अपहर्ताओं ने पुलिस की बोर्ड लगी स्कॉर्पियो (जेएच12ए 4499) से कैरव का अपहरण किया था। यह नंबर कोडरमा की एक बोलेरो गाड़ी की है। पुलिस ने उसके मालिक से भी पूछताछ की है। लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस को पता चला है कि कैरव गांधी अक्सर घर से करीब आधा किमी दूर डीएमओ ऑफिस के पास चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठते थे। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद… कैरव की गाड़ी के पीछे चल रही थी स्कॉर्पियो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कदमा-सोनारी लिंक रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 13 जनवरी को कैरव की गाड़ी दोपहर 12:52 बजे वहां से गुजर रही है। उस वक्त कार की स्पीड 60 किमी के आसपास थी। गाड़ी कैरव चला रहा था। दो मिनट बाद वही गाड़ी 109 किमी की रफ्तार से उसी रास्ते से एरोड्रम की तरफ गुजरती है। उसके पीछे स्कॉर्पियो चल रही है। दोनों गाड़ी एरोड्रम गोलचक्कर से वापस एसएसपी व डीसी आवास के सामने वाले रास्ते से सीएच एरिया गोलचक्कर, साई मंदिर होते हुए मरीन ड्राइव पहुंचती है। इसके बाद दोपहर 1:09 बजे कैरव की गाड़ी कांदरबेड़ा में मिली उसका गेट खुला था। इसी अंदाज में हुआ था कृष्णा भालोटिया का अपहरण सोनारी आशियाना गार्डेन निवासी उद्यमी कृष्णा भालोटिया का भी इसी अंदाज में अपहरण हुआ था। वे 2 सितंबर 2005 को बंगाल से लौट रहे थे, तभी कांदरबेड़ा चौक से उनका अपहरण कर लिया गया था। इस घटना को हाजीपुर के अरविंद गिरोह ने अंजाम दिया था। 14 दिन बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 16 सितंबर 2006 को उन्हें कंकड़बाग से बरामद किया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top