Newswahni

स्ट्रेस को कहें बाय बाय नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा में आज स्टूडेंट्स से करेंगे बात देश के सभी स्कूलों में सीधा प्रसारण…


PM Modi Pariksha Pe Charcha

PM Modi On Pariksha Pe Charcha | Image:
X

PM Modi Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (6 फरवरी) को देशभर के स्टूडेंट्स से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे। इस दौरान PM मोदी बच्चों को परीक्षा के तनाव को दूर करने के मंत्र शेयर करेंगे। प्रधानमंत्री ने एक्स ने पोस्ट कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी और लिखा- ‘छह फरवरी को सुबह 10 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’26 अवश्य देखें। इस साल परीक्षा पे चर्चा में परीक्षा से संबंधित बहुत ही दिलचस्प विषय शामिल हैं, विशेष रूप से तनावमुक्त रहने की आवश्यकता, सीखने पर जोर और भी बहुत कुछ। यह ऐसा प्लेटफार्म है जिसका मैंने हमेशा आनंद लिया है, क्योंकि यह मुझे देशभर के प्रतिभाशाली लोगों के साथ संवाद करने का अवसर देता है।’

Image

‘परीक्षा पे चर्चा’ की लोकप्रियता ने रिकॉर्ड तोड़े

आप इस कार्यक्रम को सुबह 10 बजे से लाइव देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों स्टूडेंट्स, माता-पिता और टीचरों से सीधा संवाद करेंगे।

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का यह 9वां संस्करण है और इस बार कार्यक्रम की लोकप्रियता ने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय और MyGov पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 4.5 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 4.19 करोड़ छात्र, लगभग 25 लाख शिक्षक और 6 लाख से ज्यादा अभिभावक शामिल हैं। कुल मिलाकर अलग-अलग भागीदारी 6.76 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है।

संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में बोलेंगे PM मोदी

इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ संसद परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है। यहां करीब 250 छात्र सीधे प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे। कई सांसद भी इस सत्र में शामिल होंगे। यह पहली बार है जब कार्यक्रम इतने भव्य और खास स्थान पर हो रहा है। पहले यह तालकटोरा स्टेडियम में होता था। संसद में छात्र और नीति-निर्माता एक साथ बैठेंगे, जो छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ेगा।

देशभर में मल्टी-लोकेशन इंटरेक्शन

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम से पहले ही देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों से मुलाकात की। देवमोगरा (गुजरात), कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), गुवाहाटी (असम) और दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर विशेष सत्र हुए। कुछ चुनिंदा छात्रों को प्रधानमंत्री आवास पर भी बुलाया गया। यह व्यक्तिगत जुड़ाव परीक्षा के डर को कम करने में बहुत कारगर साबित हो रहा है।

लाइव प्रसारण कहां और कैसे देखें

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 10 बजे से कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे PM नरेंद्र मोदी का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, शिक्षा मंत्रालय का यूट्यूब समेत फेसबुक लाइव और MyGov पोर्टल पर भी लाइफ देखा जा सकेगा, इसके अलावा आप इसे रेडियो पर भी सुन सकते हैं। देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और घरों में छात्र आसानी से इसे देख और सुन सकेंगे।

परीक्षा तनाव दूर करने की मास्टरक्लास

सीबीएसई, राज्य बोर्ड और नीट जैसी परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की बातें छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगी। कार्यक्रम में टाइम मैनेजमेंट, सोशल मीडिया का संतुलित इस्तेमाल, असफलता से निपटना, मेंटल हेल्थ और पॉजिटिव सोच जैसे विषयों पर चर्चा होगी। क्लास 6 से ऊपर के सभी छात्रों के लिए यह एक प्रेरणादायक सत्र होगा। MyGov पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशेष प्रमाण पत्र और भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलता है। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किए जाते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के बच्चों के लिए एक उत्सव मन गया है। इस तरह के कार्यक्रम यकीनन छात्रों को परीक्षा को तनावमुक्त रहकर सफलता पाने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस के युवराज ने कल संसद के एक सदस्य को गद्दार कहा’, बोले PM मोदी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top