Newswahni

सुपौल में पावर ग्रिड गार्ड की मौत हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया पेड़ की टहनी काटते वक्त हादसा मौके पर तोड़ा…




सुपौल जिले के मल्हनी गांव स्थित भरना टोला नहर के पास रविवार को हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सुखासन गांव वार्ड संख्या 9 निवासी 28 वर्षीय रंजीत यादव के रूप में हुई है, जो सहरसा पावर ग्रिड में गार्ड के पद पर कार्यरत था। पेड़ की टहनी काटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रंजीत यादव अपने दो सहकर्मियों राजेंद्र कुमार और पंकज कुमार के साथ भरना टोला नहर के पास गया था। वहां 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ रही पेड़ की टहनियों को काटने का काम किया जाना था। इसी दौरान रंजीत पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था और अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही झुलसकर नीचे गिरा
करंट लगते ही रंजीत बुरी तरह झुलस गया और ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट का झटका इतना तेज था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दोनों सहकर्मी मौके से फरार हो गए। बिजली विभाग ने परिजनों को दी गई खबर
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना सुपौल बिजली विभाग को दी, जिसके बाद सहरसा बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया गया। सहरसा बिजली विभाग ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच शुरू
शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के अनुसार रंजीत यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है। पुलिस कर रही मामले की जांच
सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top