Newswahni

सुपौल गोपालगंज समेत शहरों में घना कोहरा राजगीर सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान जनवरी लास्ट फरवरी फर्स्ट वीक में फिर बढ़ सकती है ठंड…




बिहार में जनवरी लास्ट या फरवरी फर्स्ट वीक में ठंड फिर बढ़ सकती है। शनिवार को सुपौल, गोपालगंज समेत 6 शहरों में घना कोहरा देखने को मिला। बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान नालंदा के राजगीर में दर्ज किया गया, जहां पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। तापमान में गिरावट के बावजूद ठंड का असर सामान्य बना हुआ है और शीतलहर जैसी स्थिति कहीं भी देखने को नहीं मिली है। बिहार में न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास जरूर होगा, लेकिन दिन में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने क्या कहा मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। वैज्ञानिक के अनुसार, ‘बिहार में इस समय किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ या उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव नहीं है। इसी कारण तापमान में बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम इसी तरह सामान्य रहने की संभावना है’। उन्होंने यह भी बताया कि रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन ठंड के अचानक बढ़ने की कोई स्थिति नहीं बन रही है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह में हल्की ठंड और कभी-कभी हल्का कोहरा देखा जा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। पटना में फिलहाल ठंड बढ़ने या किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसा मौसम बने रहने के दो मुख्य कारण 1. मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का अभाव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में इस समय कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। आमतौर पर जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तब उत्तर भारत और बिहार में ठंड बढ़ जाती है। लेकिन फिलहाल इसके कमजोर रहने के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है। 2. शुष्क हवाओं का प्रभाव राज्य में इस समय शुष्क हवाएं चल रही हैं, जिससे वातावरण में नमी कम है। नमी की कमी के कारण कोहरा और ठंड ज्यादा प्रभावी नहीं हो पा रही है। इसी वजह से सुबह-शाम हल्की ठंड के बावजूद दिन में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top