Newswahni

सीवान में युवक का शव बरामद मैरवा के बभनौली गांव में मिला शव ससुराल में रहकर करता था व्यवसाय…




सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लावारिस हालत में पड़े शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मैरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तुरहा टोली निवासी भोला साह (35 वर्ष), पिता सुरेंद्र साह, के रूप में की गई है। परिजनों की मानें तो भोला की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी, जिसके बाद वह अपनी ससुराल बभनौली में रहकर ही व्यवसाय करने लगा था। परिवार का कहना है कि वह समय-समय पर सीवान स्थित घर भी आता-जाता था। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले भोला अपनी ससुराल गया था। घटना की जानकारी मृतक के भाई को तब हुई जब गुरुवार को मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई तस्वीर में उन्होंने शव देखा। तस्वीर को पहचानने के बाद वे तुरंत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहाँ जाकर उन्होंने शव की शिनाख्त अपने भाई भोला साह के रूप में की। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि डायल 112 पर स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि बभनौली गांव में एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान आसपास क्षेत्र में छानबीन की गई, मगर तत्काल कोई अहम सुराग नहीं मिला। शव की पहचान सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मृतक की पहचान हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने क बाद होगा माैत का खुलासा पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत होता है, लेकिन खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही संभव हो पाएगा। वहीं घटना से मृतक के परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन अब पुलिस से न्याय और सच सामने लाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top