Newswahni

सीवान में चोरी की बाइक के साथ अपराधी अरेस्ट कट्टा कारतूस बरामद आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले…




सीवान में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग और छापेमारी अभियान के दौरान दरौली थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है। साथ ही जिस मोटरसाइकिल से वह जा रहा था, उसके चोरी का भी खुलासा हुआ है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को दरौली थाना क्षेत्र के दरौली–गुठनी मुख्य मार्ग पर उकरेड़ी मोड़ के समीप पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मोटरसाइकिल सवार युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखते ही संदिग्ध तरीके से भागने लगा। युवक की गतिविधि से पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर युवक को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम व्यास यादव बताया, जो दरौली थाना क्षेत्र के ककरियाडीह गांव निवासी स्वर्गीय सोरठ यादव का पुत्र है। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल से जा रहा था, उसकी भी जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल के कागजात चोरी के हैं। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात भी स्वीकार कर ली है। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी व्यास यादव पर पहले से ही लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसकी गिरफ्तारी से कई मामलों में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस मामले में दरौली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2)/317(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top