![]()
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव कल सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर होस्ट में जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। बातचीत के दौरान यूजर्स ने उनसे सरकारी आवास, सरकार, नेताओं, चुनाव, समाजवादी राजनीति और उनके स्वभाव को लेकर सवाल किए, जिस पर तेज प्रताप यादव ने सीधे जवाब दिए। सवाल-जवाब में तेजप्रताप ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में कह दिया उन्हें अकल ही कहां है। चंदन लगाकर चलते हैं, शंख बजाने कह दिया जाए तो उनसे बजेगा ही नहीं। वहीं, सीएम नीतीश कुमार को तेजप्रताप ने महिला प्रेमी बता दिया। तेज प्रताप यादव को नया सरकारी आवास 42 ए हार्डिंग रोड अलॉट हुआ है। उस पर भी चर्चा हुई।
सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लोगों से और क्या तेजप्रताप ने बोला, क्या उनसे सवाल किए गए सिलसिलेवार पढ़िए…
सवाल- एक यूजर ने पूछा आपका जो आवास मिला है वो काफी घटिया है। जवाब- तेजप्रताप ने कहा हां सरकारी आवास तो घटिया ही होता है, सरकार बनवाती भी नहीं है, खुद ही सब काम करवाना पड़ता है।
सवाल- एक यूजर ने कहा कि आजकल सरकार में पूरा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का चल रहा है, नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं, महिलाओं को देखकर तीव्रता आ जाती है, वे महिला विरोधरी हैं क्या? जवाब- तेजप्रताप ने कहा कि नहीं नहीं… वे सीएम नीतीश महिला विरोधी नहीं हैं, वे महिला प्रेमी हैं।
सवाल- सुरेंद्र प्रताप नाम के एक यूजर ने कहा, तेजू भइया आप मुझे बहुत पसंद हैं, एक वीडियो में आप काफी देर तक शंख बजाते रहे थे। कुछ लोग फर्जी सनातनी बनकर टीका लगाकर पहुंचते हैं। गिरिराज सिंह फर्जी बयानबाजी करते हैं। जवाब- तेजप्रताप ने कहा कि, अरे गिरिराज सिंह को ज्ञान नहीं है। वे उल्टा सीधा बयान ही न देंगे। वे भी बहुत बड़ा चंदन-टीका लगाते हैं। उनको कह दिया जाए कि शंख बजाए तो उनसे बजेगा ही नहीं।
सवाल- एक यूजर ने कहा कि इस बार आप बनारस से चुनाव लड़ेंगे ? जवाब- तेजप्रताप ने कहा कि मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा तो आप जिताइएगा हमको। सवाल- संदीप नाम के यूजर ने कहा कि त्तर प्रदेश में चुनाव होने वाला। तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव का समर्थन करें। जबाव- तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम अखिलेश यादव से नाराज नहीं हैं, उनसे तो हमारा पारिवारिक रिश्ता है। नाराजगी भी उसी से होती है जिससे हम प्यार करते हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव की तस्वीर आज भी हमारे कार्यालय में लगी हुई है।
सवाल- खुशनंदन यादव नाम के यूजर ने कहा कि आप बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। जबाल- तेज प्रताप यादव ने कहा कि जरूरत पड़ती है तभी हम गुस्सा होते हैं, हर समय गुस्से में नहीं रहते हैं। यह जो सवाल कर रहे हैं, ये संघी हैं क्या। इसके बाद जो इवेंट को होस्ट कर रहे थे उन्होंने कहा कि टाइटल में यादव जोड़ रखा था इसलिए मैंने इन्हें बोलने की परमिशन दी। बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि यादव लोग आजकल आपस में ही लड़ रहे हैं। यादव यादव को गांधारी का श्राप लगा है, महाभारत में सब लोग आपस में लड़कर मर रहे हैं।
Source link