Newswahni

सिमुलतला स्टेशन के पास रेलवे फाटक में फंसा ओवरलोड ट्रक जमुई में गेट नंबर पर जाम मोकामा बाबाधाम लोकल आधे घंटे तक खड़ी…




जमुई में आसनसोल रेल मंडल के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 36 पर एक ओवरलोड ट्रक रेलवे फाटक में फंस गया। इस घटना के कारण रेल और सड़क यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सिमुलतला स्टेशन के होम सिग्नल के पास एमयू ‘मोकामा–बाबाधाम’ लोकल ट्रेन लगभग आधे घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन रुकने से यात्रियों में हलचल मच गई और रेलवे लाइन के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को फाटक से हटाया जा सका, जिसके बाद रेल और सड़क यातायात सामान्य हुआ। आधे घंटे से होम सिग्नल के पास खड़ी थी ट्रेन लखीसराय निवासी यात्री नवनीत कुमार, जो बाबाधाम पूजा के लिए जा रहे थे, ने बताया कि ट्रेन लगभग आधे घंटे से होम सिग्नल के पास खड़ी थी। उन्होंने कहा कि अचानक ट्रेन रुकने से उन्हें काफी परेशानी हुई। बाद में उन्हें पता चला कि गेट नंबर 36 पर एक ट्रक फंसने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। झाझा निवासी यात्री उमेश कुमार अपने बच्चों को इलाज के लिए देवघर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अचानक रुकने से उनकी यात्रा बाधित हो गई और उन्हें समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया। बच्चों के साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेल पुलिस और रेलकर्मियों की तत्परता से ट्रक को हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। ट्रेन लगभग 9:21 बजे फिर से चल पड़ी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top