Newswahni

सरकार शराबबंदी पर यू टर्न नहीं लेगी शिक्षा मंत्री बोले कानून में संशोधन नहीं होगा होली पर जनता को दी शुभकामनाएं…




गोपालगंज। बिहार के शिक्षा मंत्री और भोरे विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक सुनील कुमार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून में फिलहाल किसी भी तरह के संशोधन का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार शराबबंदी पर यू-टर्न नहीं लेगी। मंत्री सुनील कुमार भोरे स्थित आईबी परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग पर शराबबंदी का फैसला लिया था। शराबबंदी से परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि शराबबंदी से बिहार के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बड़ा सामाजिक बदलाव आया है। उनके अनुसार, इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और घरेलू हिंसा के मामलों में भी कमी आई है। विपक्ष द्वारा शराबबंदी पर उठाए जा रहे सवालों और हंगामे पर कटाक्ष करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम केवल हंगामा करना रह गया है। उन्होंने दोहराया कि सरकार अपने नीतिगत फैसलों पर अडिग है और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू रखा जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र की जनता को होली के त्योहार की बधाई दी। समारोह में स्थानीय जदयू नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top